Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

डीएम आन्द्रा वामसी के खिलाफ पत्रकार ने दी थी तहरीर, अब शासन ने कुर्सी से हटाकर वेटिंग में डाला

झांसी. जिलाधिकारी झांसी के पद से आन्द्रा वामसी को हटा दिया गया है और उनकी जगह रवींद्र कुमार को झांसी का नया डीएम बनाया गया है। डीएम आन्द्रा वामसी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर देने वाले ईटीवी भारत के निष्कासित पत्रकार लक्ष्मी नारायण शर्मा ने कहा कि अब उन्हें पुलिस व प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उम्मीद है।

लगभग एक महीने पहले पत्रकार ने डीएम पर प्रताड़ना व मानहानि का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए झाँसी के एसएसपी को तहरीर दी थी। इसके साथ ही झाँसी मण्डल के कमिश्नर व मुख्यमंत्री से भी मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत से नाराज डीएम ने व्यक्तिगत सम्बन्धों का इस्तेमाल कर लक्ष्मी नारायण शर्मा को ईटीवी भारत से निष्कासित करा दिया था।

अपने कार्यकाल में विवादों में रहे डीएम आन्द्रा वामसी के तबादले के बाद झांसी के आम लोगों और संगठनों ने राहत की सांस ली है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस तबादले को एक भ्रष्ट युग का अंत करार दिया है तो कुछ लोगों ने मिठाई बांटने का ऐलान किया है।

किसान नेता गौरी शंकर विदुआ ने फेसबुक पर लिखा है – जनपद झाँसी ने ली राहत की सांस। एक भ्रष्ट युग का अंत। बधाई। फेसबुक पर व्यापारी नेता राघव वर्मा ने लिखा है – झाँसी में इतनी खुशी का माहौल फेसबुक और वाट्सप पर क्यों हैं ? तबादला एक्सप्रेस। इसी पोस्ट पर कमेंट में किसान नेता गौरी शंकर विदुआ ने लिखा है कि किसान आंदोलन में कल बंटेगी मिठाई।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन