Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

BJP के 12 अपमानित नेताओं ने DM को चाय के बदले भेजे 700 रुपए, देखें पत्र

यूपी के गाजियाबाद में 12 BJP नेताओं ने चाय पिलाने के बदले DM को 700 रुपए भेजे हैं. ये नेता कल CM योगी से मिलने गए थे। एक दर्जन नेताओं ने खुद को चाय पिलाकर अपमानित करने का आरोप जिलाधिकारी पर लगाया है.

बताया जा रहा कि, इन सभी 12 भाजपा नेताओं को सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता करने के लिए बुलाया गया, बाद में प्रशासन ने वार्ता नहीं कराई. पूर्व सांसद और विधायकों को सीएम से वार्ता कराने की बजाए कलेक्टर चाय पिलाकर बिठाए रहे.

इस बात पर सभी के आत्मसम्मान को ठेस पहुँची. जिसका जिक्र नीचे पत्र में किया गया है. हालांकि कलेक्टर की तरफ से सभी एक दर्जन नेताओं को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक वे अपमानित हो चुके थे.

इसी अपमान के मद्देनजर नेताओं ने डीएम को पत्र लिखकर 50 रुपये प्रति चाय के हिसाब से 700 रूपये का भुगतान किया है. जिसका पत्र और पत्र पर रखा रूपया सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.

देखें पत्र में क्या कहा-लिखा गया और कौन से एक दर्जन नेताओं ने अपमान पर रूपया भेजा है?

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. Shrikant Asthana

    December 27, 2023 at 11:00 am

    कलक्टर साहेब तो 100 रुपये के फायदे में रहे। 50 रुपये के हिसाब से 12 चाय के कुल 600 रुपये ही हुए।

  2. Dharmendra

    December 28, 2023 at 8:18 pm

    मतलब अब भाजपाई भी मानने लगे हैं कि महँगाई इतनी बड़ गई है कि एक चाय 50 रुपये की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन