Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इटावा में ANI के पत्रकार को खनन पर रिपोर्ट के बदले मौत की धमकी, 4 पर मुकदमा

इटावा | जिले में सक्रिय खनन माफियाओं द्वारा न्यूज एजेंसी के रिपोर्टर को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस मामले में पत्रकार की तरफ से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है.

पीड़ित पत्रकार की पहचान एएनआई के रिपोर्टर कुलदीप कुमार के रूप में हुई है. आरोप है अवैध खनन करने वाले अक्षय उर्फ लूना ने उन्हें खनन की खबर प्रकाशित न करने को लेकर धमकी दी है. आरोपी ने धमकी देते हुए पत्रकार से कहा कि, अगर खबर चलाओगे तो तुम्हें मौत मिलेगी.

मामले में पत्रकारों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी इटावा अवनीश कुमार राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मुलाकात कर तथाकथित खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

तहरीर मिलने के बाद थाना लवेदी पुलिस ने एफआईआर संख्या-37/2024 के तहत अक्षय उर्फ लूना, प्रवीण कुमार उर्फ सनी समेत दो से तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 व 352(3) में मुकदमा पंजीकृत किया है.

इस दौरान एएनआई के कुलदीप के साथ अन्नू चौरसिया जी न्यूज, सौरभ दुबे नवभारत, मोहित सक्सेना न्यूज24, अखिल सक्सेना हिन्दुस्तान, आशीष श्रीवास्तव भारत24, आशु चौहान ईटीवी भारत, बीपी राजन अमृत विचार और दैनिक जागरण के राजीव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

देखें एफआईआर कॉपी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन