Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

ANI की ये पत्रकारिता बारहवीं के बाद इंटर करने वाले छात्रों के सिलेबस में शामिल होनी चाहिए

ANI पूरा नाम है एशियन न्यूज इंटरनेशनल. नाम के विपरीत इस समाचार एजेंसी ने समय दर समय पत्रकारिता का वो नमूना पेश किया है, जिसे इंटर के बाद बारहवीं करने वाले स्टूडेंट के सिलेबस में शामिल करना चाहिए. उन्हें उससे बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है. ANI का एक नायाब काम सिलक्यारा टनल के पास भी दिखा, जिसे जान पर खेलकर भड़ास आपके सामने लाया है. हालांकि, अब जान पर खेलने का काम टीवी वाले कर रहे हैं, खासकर 2014 के बाद.

पत्रकार सुनील सिंह बघेल इस वीडियो को शेयर कर लिखते हैं, ‘ANI के रिपोर्टर को सुनिए.. और बताइए की यह CM धामी से सवाल पूछ रहा है कि प्रवक्ता बना हुआ है..?? यूंही कोई GodiMedia नहीं बन जाता साहब… जमीर को मार कर.. रीढ़ की हड्डी को, गोबर के साथ पीसकर दिमाग में भरना पड़ता है.

महज 15 सेकंड के इस वीडियो में सीएम धानी के मुँह पर माइक लगाए खड़ा ANI का रिपोर्टर धामी की जगह खुद ही उनकी और सरकार की जबर तारीफ कर रहा है. जबकि धामी सामने आश्चर्यचकित से खड़े दिख रहे हैं. उपर वीडियो का लिंक है, आप ANI की इस शानदार पत्रकारिता को सुनिए और मन में जो भी भड़ास उठे.. भड़ास को कमेंट कर बताइये.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संतोष देव गिरी

    November 25, 2023 at 7:33 pm

    धन्य हैं, गुणगान की भी हद है। करें भी क्यों न सहुलियत जो सरकार से गुणगान के बदले मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन