Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ABP में अंकित गुलाटी का प्रमोशन, प्रीति साहनी ने छोड़ा TV9 नेटवर्क!

मीडिया इंडस्ट्री से दो अहम अपडेट सामने आए हैं। ABP Network ने अपनी डिजिटल विंग में बड़ा बदलाव करते हुए अंकित गुलाटी को रेवेन्यू हेड (ABP Digital) के पद पर प्रमोट किया है।

वह इससे पहले नेशनल सेल्स हेड–डिजिटल एंड कंटेंट सॉल्यूशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अप्रैल 2026 से नई भूमिका में आए गुलाटी अब डिजिटल रेवेन्यू ऑपरेशंस और ग्रोथ स्ट्रेटेजी को लीड करेंगे। उनके प्रमोशन को कंपनी के डिजिटल बिजनेस में योगदान का नतीजा माना जा रहा है।


वहीं दूसरी ओर, सीनियर मीडिया प्रोफेशनल प्रीति साहनी ने TV9 Media Network से इस्तीफा दे दिया है। प्रीति ने कुछ ही समय पहले इस नेटवर्क में सीनियर लीडरशिप भूमिका जॉइन की थी। इससे पहले वह ‘फॉर्च्यून इंडिया’ और ‘ओपन मीडिया’ (RP-संजीव गोयनका ग्रुप) की CEO रह चुकी हैं।

प्रीति साहनी का मीडिया करियर काफी व्यापक रहा है। वह The Times Group, India Today Group और Hindustan Times जैसे बड़े संस्थानों में अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं। उन्होंने इंटरनेशनल और हाई-वैल्यू एडवरटाइजिंग से जुड़े पोर्टफोलियो को भी संभाला है। शुरुआती दौर में वह Oracle में सीनियर बिजनेस कंसल्टेंट भी रह चुकी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन