Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अंकिता सिंह ने रिपब्लिक भारत के साथ शुरू की नई पारी

लखनऊ की रहने वाली युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार अंकिता सिंह ने रिपब्लिक भारत (R भारत) चैनल से अपनी नई पारी की शुरुआत की है। इससे पहले वे प्राइम न्यूज, टीवी9, सहारा समय और महुआ टीवी जैसे प्रतिष्ठित चैनलों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। छह साल के मीडिया करियर में अंकिता ने अपने मेहनत, लगन और हुनर से खुद को साबित किया है।

अंकिता सिंह ने पत्रकारिता की पढ़ाई AAFT कॉलेज, नोएडा से पूरी की। दिलचस्प बात यह है कि वे अपने परिवार में पहली पत्रकार हैं। उनके परिवार की चाहत कुछ और थी—मां चाहती थीं कि वे एक बेहतरीन सिंगर बनें और पिता चाहते थे कि वे डॉक्टर बनें। लेकिन अंकिता ने अपनी राह खुद चुनी और पत्रकारिता को अपने करियर का आधार बनाया।

आज वे अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक नई ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं और रिपब्लिक भारत जैसे बड़े न्यूज नेटवर्क के साथ जुड़कर पत्रकारिता जगत में एक और मुकाम हासिल किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन