Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज एंकर अनूप कुमार ने छोड़ा रिपब्लिक टीवी, भारत एक्सप्रेस से जुड़े!

रिपब्लिक भारत के तेज तर्रार और देश के जाने माने न्यूज एंकर अनुप कुमार ने रिपब्लिक से इस्तीफ़ा देकर भारत एक्सप्रेस ज्वाइन कर लिया है.

भारत एक्सप्रेस में उन्हें सीनियर न्यूज एंकर/डिप्टी न्यूज एडिटर का पद दिया गया है..अनूप अपनी शानदार एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. बिहार और झारखंड में अपनी जबरदस्त पकड़ रखने वाले अनुप पिछले 17 सालो से मीडिया इंडस्ट्री में हैं.

रांची से शुरुआत करने वाले अनुप ने अपनी मेहनत और लगन से अपनी अलग पहचान बनाई और फिर न्यूज18 में अपनी एंकरिंग का लोहा मनवाया.. वहाँ से निकल कर अनूप 2021 में रिपब्लिक आए थे.. यहां भी उन्होंने अपनी शानदार आवाज में जबरदस्त एंकरिंग से अपनी पहचान बनाई.

बिहार झारखंड की हर खबर पर अपनी पकड़ की वजह से अनूप ने चैनल को वो हर इनपुट दिया जो कोई नहीं दे पता था..पूरे देश में रिपोर्टिंग और अपनी धारदार एंकरिंग कई मुद्दों को शानदार तरीके से उठाया.

अनूप ऐसे रिपोर्टर हैं जिन्होनें लगभाग लगभाग पूरे देश में हर राज्य में जाकर रिपोर्टिंग की. देश के ज्यादातर राज्यो के विधानसभा चुनाव और कई लोकसभा चुनाव में बड़े नेताओं के इंटरव्यू भी लिए.

अब एक तरफ जहां भारत एक्सप्रेस जल्दी अपना विस्तार करते हुए फिल्म सिटी में शिफ्ट हो रहा है तो वही अनूप के आने से चैनल को नई धार मिलेगी और बिहार को लेकर भी चैनल उनकी बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन