Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक भास्कर की महिला पत्रकार को धमकी देने का आरोप, जेल भेजा गया प्रधान पुत्र

जौनपुर (सुरेरी थाना क्षेत्र)। स्थानीय पत्रकार अर्चना मिश्रा ने ग्राम प्रधान रामशिरोमणि राजभर और उनके पुत्र सूरज राजभर पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की जांच की गई। शांति बनाए रखने के लिए प्रधान के पुत्र सूरज राजभर को हिरासत में लेकर अदालत भेजा गया। उन्हें धारा 170, 126, 135(BNSS) के तहत चालान किया गया।

पुलिस का कहना है कि पूरे इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। अर्चना मिश्रा दैनिक भास्कर से जुड़ी बताई जा रही हैं।

पत्रकार संगठनों की नाराज़गी

पत्रकारों ने इस मामले की निंदा की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे कोई बड़ी घटना टल गई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन