Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रमुख पंजाबी अखबार दैनिक सवेरा टाइम्स से जुड़े अरिंदम गुप्ता

जालंधर | पंजाब के मीडिया इंडस्ट्री से खबर है कि अरिंदम गुप्ता ने ‘दैनिक सवेरा टाइम्स’ के साथ नई पारी शुरू की है। वे इस राष्ट्रीय हिंदी दैनिक के पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सरकारी कारोबार की रणनीति और संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

लगभग दो दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने साल 2005 में Optimal Media Solutions Ltd. से प्रोफेशनल सफर की शुरुआत करने के बाद वे आनंदबाज़ार पत्रिका-बिजनेसवर्ल्ड (ABP Pvt. Ltd.), द स्टेट्समैन और द पायनियर समूह जैसे प्रतिष्ठित मीडिया हाउस से जुड़े रहे।

मीडिया क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में उन्होंने रणनीतिक और नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाईं, जिनमें चीफ मैनेजर, नॉर्थ रीजन हेड और पब्लिकेशन लीडर जैसी जिम्मेदारियाँ शामिल रहीं।

6 अप्रैल को हुई नियुक्ति को लेकर अरिंदम ने सात अप्रैल को की गई अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा- एक नई शुरुआत…पंजाब के प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक सवेरा टाइम्स में शामिल हुए…सरकारी व्यवसाय प्रमुख (पूर्व और उत्तर-पूर्व)।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन