Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दूरदर्शन के 15 करोड़ी एंकर सुधीर चौधरी पर भड़के अर्नब गोस्वामी, देखें वीडियो

सोशल मीडिया यूजर इन दिनों टेंशन में हैं। इसकी वजह है अर्नब गोस्वामी की पत्रकारिता में आया बदलाव। अरावली पर भाजपा और मोदी सरकार को घेरने के बाद अर्नब गोस्वामी ने अपने लाइव शो में सुधीर चौधरी की जमकर लताड़ा। अर्नब ने कहा कि 15 करोड़ रुपये की फीस लेने वाला एंकर कभी सरकार से सवाल नहीं पूछेगा, लेकिन मैं पूछूंगा। आप भी देखिए अर्नब के जर्नलिज्म का सुधीर स्ट्रोक…


ए के स्टालिन-

सरकार की गोद में बैठकर मीठे झटके खाने वाला पत्रकार अर्नब गोस्वामी अचानक पत्रकारिता का झंडा उठाकर सरकार से ज़ोर-ज़ोर से सवाल पूछने लगा है।

जानते हो क्यों? आइए बताए!

सवाल पूछते हुए अर्नब कहते हैं—“सरकार से 15 करोड़ पाने वाला एंकर ये सवाल नहीं पूछ सकता, लेकिन मैं पूछ रहा हूँ।”

ये तंज साफ़ तौर पर सुधीर चौधरी पर है। और यहीं से समझ आता है कि अर्नब के अंदर का पत्रकार अचानक क्यों जाग गया।

वजह सच या जनता नहीं, बल्कि ये मलाल है कि 15 करोड़ किसी और को मिल गए और इन्हें नहीं मिले।

यानी यहां लड़ाई पत्रकारिता की नहीं, हिस्सेदारी की है। जमीर सिद्धांत से नहीं, पैकेज से तय हो रहा है।


बड़े दिनों बाद…पूछता है भारत! आखिर क्यों बदल गई अर्नब गोस्वामी की भाषा? आखिर क्या तकलीफ हुई, जो महोदय पहली बार क्रांतिकारी दिखे? कहीं ऐसा तो नहीं कि 15 करोड़ की सैलरी वाले DD न्यूज के एंकर सुधीर चौधरी की उन्नति से जल-भुन तो नहीं गए। – विनय शाक्य


गौरव पाल-

अब तो अर्नव खुल्लम-खुल्ला कह रहा है की क्या दूरदर्शन पर 15 करोड़ लेकर प्रोग्राम करने वाले इस तरीके का सवाल पूछेंगे।

अर्नब का टारगेट सुधीर चौधरी है। सुधीर चौधरी ने हाल ही में एक वीडियो करके बताया था कि भारत में प्रदूषण का मुख्य कारण लोकतंत्र है

आज फिर अर्णव ने सुधीर चौधरी को टारगेट किया है ऐसा लग रहा है अर्णव 15 करोड़ का आधा हिस्सा लेकर ही मानेगा।

गोदी साहब को पाले हुए के तूके भारी पड़ रहे। सबके मुंह पर खून लगा है सब अब ज्यादा गोश्त मांग रहे हैं।

Related News…

अरावली बचाने के मुद्दे पर अर्नब गोस्वामी के भीतर का पत्रकार जाग गया, साधा मोदी सरकार, अदानी और सुप्रीम कोर्ट पर निशाना, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन