Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

खुद को भक्त पत्रकार दर्शाकर सत्ता की मलाई खाने वाले अर्णब दरअसल दिल से कम्युनिस्टों के पुजारी हैं!

-दीपांकर पटेल-

अरनब गोस्वामी सालों से भक्तों को बेवकूफ बनाते रहे, कम्यूनिस्टों को गाली देते रहे, जबकि वो स्वयं दुनिया के एक महान कम्यूनिस्ट चे ग्वेरा के पुजारी हैं..!!

उसके घर में घुसते ही श्रीराम या गणेश की नहीं बल्कि कम्यूनिस्ट चे ग्वेरा की फोटो लगी है. काम पर जाते हुए दरवाजा बंद करने से ठीक पहले अरनब चे ग्वेरा की फोटो देखते थे, काम से घर आने के बाद भी अरनब सबसे पहले चे की फोटो ही देखते थे.

हिरासत में अरनब जी को चे ग्वेरा की एक फोटो देनी चाहिए. चे का ना सुनते ही अरनब आध्यात्मिक मोड में आ जाते हैं…!! कहा जाता है कि कॉलेज के दिनों में अरनब चे ग्वेरा की फोटो छपी टी-शर्ट पहनते थे,
पहले तो ये उन्होंने कूल लगने के लिए किया फिर वो चे से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके.

वो जहां भी जाते हैं, चे की फोटो ले जाना नहीं भूलते. वो फ्लैट में चे की फोटो कूल लगने के लिए बिल्कुल नहीं लगाते, जैसा बाकी अंग्रेजी बोलने वाले प्राय: कर बैठते हैं.

अरनब ने चे ग्वेरा के बारे में खूब पढ़ा है, इसलिए वो कभी-कभी चे ग्वेरा की तरह बाल बड़े करने की कोशिश करते भी पाए जाते हैं.

अरनब गोस्वामी ने जब चे ग्वेरा की मोटरसाइकिल डायरीज पढ़ी तो एक मोटरसाइकिल खरीद ली.. मोदी सरकार आने के सात साल बाद भी उनके घर में चे ग्वेरा की फोटो लगी है.

लेकिन उन्हें कोई “अर्बन नक्सल” नहीं कह सका…. जेएनयू की दीवारों पर लगी चे ग्वेरा की फोटो पर अरनब ने कभी कुछ नहीं बोला…. क्योंकि उनके घर में चे ग्वेरा की फोटो लगी है इसलिए जेएनयू वालों को अरनब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध करना चाहिए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन