Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एंकर आरजू साई का NDTV से इस्तीफा, इस चैनल से शुरू करेंगी नई पारी

NDTV India में बतौर एंकर और कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत रहीं युवा पत्रकार आरज़ू साई ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. वो एनडीटीवी के साथ अक्तूबर 2022 से जुड़ी थीं, और अब 3 साल बाद अपनी पारी को विराम दे दिया है. आरज़ू एनडीटीवी इंडिया का मॉर्निंग फेस थी, साथ ही सोशल मीडिया के लिए भी वीडियो बनाती थीं.

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वालीं आरजू साई को मीडिया जगत में करीब 8 साल का अनुभव है. NDTV India से पहले आरज़ू नेटवर्क 18 यूपी/उत्तराखंड से जुड़ी हुई थी, जबकि अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘ETV भारत’ से की थी, जहां उन्होंने एंकरिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग का काम करीब तीन साल तक सीखा। अब वो एंकर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत ‘ज़ी न्यूज़’ के साथ करने जा रही हैं.

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाली आरजू कंटेंट क्रिएशन और कविताओं के प्रति विशेष लगाव रखती हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Subodh

    September 15, 2025 at 10:26 pm

    एक और नकारा का इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन