Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पांच राज्यों की 9 महिला पत्रकारों को आशा इक़बाल सम्मान-2024 के लिए चुना गया

त्तीसगढ़ के भिलाई में 5 राज्यों की 9 महिला पत्रकारों को आज आशा इकबाल महिला पत्रकार सम्मान से नवाजा जाएगा. यह प्रतिष्ठित सम्मान साल 2013 से निरंतर दिया जा रहा है और अब तक कुल 25 महिला पत्रकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है.

आज आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और ओडिशा की 9 चुनिंदा महिला पत्रकारों का 2024 सम्मान के लिए चयन किया गया है.

इन महिला पत्रकारों को मिलेगा सम्मान
आशा इकबाल महिला पत्रकार सम्मान-2024 में चयनित राजश्री राव यादव (नागपुर-महाराष्ट्र), सेमिम सुल्ताना अहमद (गुवाहाटी-असम), किरण दिनेश जैन (सिवनी-एमपी), मंजुला पटनायक (कोरापुट-ओडिशा), बिजयालक्ष्मी (गंजाम-ओडिशा), मालिनी सुब्रमण्यम (जगदलपुर-सीजी), ममता लांजेवार (रायपुर-सीजी), सिमरन पन्गरे (रायगढ़-सीजी) और डॉ रत्ना पांडेय (रायपुर-सीजी) को सम्मानित किया जाएगा.

यह महिला पत्रकार सम्मान इस्पात नगरी भिलाई में वरिष्ठ पत्रकार बीडी निजामी और उनकी टीम मीडिया ग्रुप (भिलाई-दुर्ग) एवं एसआरजी (भिलाई इस्पात संयत्र) द्वारा संयुक्त रूप से पिछले 22 वर्षों से आयोजित यादें मुकेश की सांगीतिक प्रस्तुति से पहले होता है. आशा इकबाल महिला पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन गणमान्य लोगों की उपस्थिति में 27 अगस्त को भिलाई सेक्टर-1 स्थित नेहरू कल्चरल हाउस सभागार में सम्पन्न होगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन