Connect with us

Hi, what are you looking for?

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के जाने-माने कामसूत्र बाबा अशोक खरात के मुख्य गवाह की पत्नी समेत मौत!

मुंबई/नासिक। महाराष्ट्र में चर्चित कथित बाबा अशोक खरात मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले से जुड़े मुख्य गवाह जितेंद्र शेलके की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है, जिससे पूरे प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा संभाजीनगर के पास हुआ, जहां शेलके की कार एक कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी की भी जान चली गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

पुलिस फिलहाल इसे सड़क दुर्घटना मानकर जांच कर रही है, हालांकि इस घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। शेलके को अशोक खरात के करीबी सहयोगी और मामले का अहम गवाह माना जाता था।

गौरतलब है कि अशोक खरात हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उनसे जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस मामले में कई गंभीर आरोप लगे थे और जांच जारी थी।

अब मुख्य गवाह की मौत के बाद मामले की दिशा और जांच पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना की गहन जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।


महाराष्ट्र के जाने-माने कामसूत्र बाबा अशोक खरात (नासिक के स्वयंभू बाबा) यौन शोषण केस के मुख्य गवाह डॉ. जितेंद्र शेलके (शिवनिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष) और पत्नी अनुराधा की 17 अप्रैल को समृद्धि महामार्ग पर कार-कंटेनर टक्कर में मौत हो गई। बेटा घायल है।
पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है।
आप क्या मानते हैं हत्या है या हादसा? -आलोक चिक्कू

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन