Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार आशुतोष शर्मा ने की ज़ी मीडिया में वापसी

जयपुर। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शर्मा ने एक बार फिर ज़ी मीडिया के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। इससे पहले वह लगभग दो साल तक न्यूज़ नेशन में बतौर राजस्थान ब्यूरो हेड कार्यरत थे।

आशुतोष शर्मा का पत्रकारिता करियर वर्ष 2011 में इंडिया न्यूज़ राजस्थान से शुरू हुआ। इसके बाद 2013 से 2023 तक वह लगातार दस वर्षों तक ज़ी राजस्थान न्यूज़ से जुड़े रहे और विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।

वर्ष 2023 में जब आशीष दवे को ज़ी राजस्थान न्यूज़ का चैनल हेड बनाया गया, तब आशुतोष शर्मा ने संस्थान से इस्तीफा देकर न्यूज़ नेशन का दामन थाम लिया था। हालांकि, अब जब ज़ी राजस्थान न्यूज़ की कमान वरिष्ठ और ईमानदार पत्रकार मनीष शर्मा को मिली है, तो आशुतोष ने भी एक बार फिर ज़ी मीडिया के साथ जुड़ने का फैसला किया।

राजस्थान मीडिया जगत में आशुतोष शर्मा अपनी धारदार और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। खासकर क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग में उनका नाम अलग पहचान रखता है। उनकी वापसी को प्रदेश की मीडिया इंडस्ट्री में एक अहम बदलाव माना जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन