Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला डाट काम से आधा दर्जन पत्रकारों ने दिया इस्तीफा, वन इंडिया जा रहे

बड़ी खबर अमर उजाला डाट काम से आ रही है. यहां से आधा दर्जन पत्रकारों के इस्तीफे की सूचना है. बताया जा रहा है कि सभी लोग वन इंडिया नामक वेब पोर्टल में जा रहे हैं जो एक मल्टीनेशनल कंपनी द्वारा संचालित है और दुनिया में कई भाषाओं में संचालित होती है. वन इंडिया का हिंदी भाषा में संचालन कई वर्षों से बेंगलोर से हो रहा है पर अब यह कंपनी नोएडा में आफिस बनाकर अपना कामकाज फैलाएगी.

जिन लोगों के अमर उजाला डाट काम से इस्तीफा देने की खबर है उनके नाम हैं- अखिलेश श्रीवास्तव न्यूज एडिटर, धर्मेंद्र और सचिन दोनों सीनियर सब एडिटर, राहुल सांकृत्यायन जूनियर सब एडिटर और अनुज. इसके अलावा एक अन्य मीडियाकर्मी द्वारा भी अमर उजाला डाट काम से इस्तीफा देना बताया जा रहा है जिनका नाम पता नहीं चल पाया है. सूचना है कि अखिलेश श्रीवास्तव ही वन इंडिया के नोएडा आफिस को हेड करेंगे. अखिलेश अमर उजाला डाट काम में न्यूज एडिटर हुआ करते थे.

एक साथ छह लोगों के इस्तीफा दे देने के बाद अमर उजाला डाट काम की आंतरिक राजनीति सतह पर आ गई है. सेल्स और मार्केटिंग वालों के दबदबे वाले अमर उजाला डाट काम में संपादकीय वालों की बड़ी दुर्गति है जिसके कारण विनोद वर्मा, दिनेश श्रीनेत आदि संपादक पद से इस्तीफा दे चुके हैं और अब छह अन्य मीडियाकर्मियों ने भी इस्तीफा दे दिया है.

संबंधित खबरें….

xxx

xxx

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन