Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला के पचास करोड़ रुपये के आईपीओ को सेबी ने दी मंजूरी

पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (सेबी) ने पिछले हफ्ते तीन कंपनियों के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को अपनी मंजूरी दे दी है। यह तीनों कंपनियां अपने कारोबार विस्‍तार और कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए संयुक्‍त रूप से 1,000 करोड़ रुपए की राशि बाजार से जुटाएंगी। इसके साथ ही इस साल सेबी द्वारा आईपीओ की मंजूरी हासिल करने वाली कंपनियों की संख्‍या बढ़कर 17 हो गई है।

सेबी ने पिछले हफ्ते हिन्‍दी दैनिक अखबार अमर उजाला की प्रकाशक कंपनी अमर उजाला पब्लिकेशन, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर कंपनी दिलीप बिल्‍डकॉन और कल्‍पतरू पावर ट्रांसमिशन की सब्सिडियरी श्री शुभम लॉजिस्टिक के आईपीओ को मंजूरी दी है। इन सभी ने फरवरी और मार्च में सेबी के समक्ष ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे। पिछले महीने सेबी ने चार कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दी थी। हालांकि, इन कंपनियों ने अभी तक अपना आईपीओ लांच नहीं किया है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि 2015 में आईपीओ बाजार में कुछ गतिविधी देखने को मिल सकती है, क्‍योंकि एक दर्जन से अधिक कंपनियों को इसके लिए मंजूरी हासिल हो चुकी है। सेबी ने दिलीप बिल्‍डकॉन को एक जून, श्री शुभम लॉजिस्टिक को 2 जून और अमर उजाला को 3 जून को मंजूदी दी थी। सेबी को दिए गए ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक दिलीप बिल्‍डकॉन के आईपीओ का साइज 650 करोड़ रुपए है। श्री शुभम लॉजिस्टिक के प्रस्‍तावित आईपीओ का आकार 210 करोड़ रुपए है। अमर उजाला के आईपीओ का आकार 50 करोड़ रुपए है।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. ARUN

    June 11, 2015 at 5:38 am

    malik rajul maheshwari to seede hai, bhaskar-behariyo ka jor hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन