Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

इस मुफ्तखोर सिपाही की करतूत देखिए, पिटाई के बाद ऑटो भी पंचर कर दिया (देखें वीडियो)

आगरा : थाना एत्माउद्दौला के रामबाग चौराहे पर ओवरलोडिंग हो जाने पर मुफ्त बैठने वाले सिपाही को मना करना ऑटो चालक को भारी पड़ गया। ऑटो चालक ने न सिर्फ उसकी पिटाई की बल्कि सूजे से उसकी गाड़ी के तीनों पहिये भी पंचर कर दिए। वहां मौजूद लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो बना कर वायरल कर दिया।

आगरा : थाना एत्माउद्दौला के रामबाग चौराहे पर ओवरलोडिंग हो जाने पर मुफ्त बैठने वाले सिपाही को मना करना ऑटो चालक को भारी पड़ गया। ऑटो चालक ने न सिर्फ उसकी पिटाई की बल्कि सूजे से उसकी गाड़ी के तीनों पहिये भी पंचर कर दिए। वहां मौजूद लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो बना कर वायरल कर दिया।

जानकारी के अनुसार आगरा दिल्ली हाइवे पर रामबाग फ्लाई ओवर के नीचे ऑटो स्टैंड है। यहां मोहन नामक ड्राइवर आज ऑटो नम्बर यूपी 80 ct 9058 से सवारी लेकर जा रहा था। मोहन के मुताबिक उसी समय एक अमित कुमार नाम का सिपाही आया जो अपने को ताजगंज थाने का बता रहा था। सिपाही जबरन ऑटो पर बैठने लगा। ऑटो में पांच सवारियां बैठ चुकी थीं। एक उसका हेल्पर भी साथ जाना था। उसने सिपाही को ले जाने से मना कर दिया।

ऑटो चालक के मना करने पर भी सिपाही जबरन बैठने लगा तो उसने फिर से मना किया। बस इसी से सिपाही का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। पहले उसने ऑटो चालक को थाने चलने की धमकी देकर समझाने की कोशिश की। न मानने पर उसकी पिटाई की। फिर सवारियां उतरवा कर सूजे से तीनों पहिये पंचर कर दिये। ऑटो चालकों का पुलिस द्वारा शोषण कैमरा में कैद हो गया और थोड़ी ही देर में वायरल हो गया। इस सम्बंध में एसओ एत्माउद्दौला हुकुम सिंह ने जानकारी न होने और कोई शिकायत न आने की बात कही है। बता दे कि हर चौराहे पर ऑटो चालकों से पुलिस की वसूली सभी अधिकारियों को पता है पर इस पर कभी कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें :

आगरा से फरहान खान की रिपोर्ट.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन