Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दारू पीकर हंगामा करने पर अमृत विचार से निकाला गया ये पत्रकार!

बरेली। अमृत विचार कार्यालय का माहौल इन दिनों तनावपूर्ण बना हुआ है। मंगलवार को पत्रकार अवैद्यनाथ दुबे ने भी स्थानीय संपादक नवीन गुप्ता से विवादों के चलते इस्तीफा दे दिया।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले अवैद्यनाथ दुबे ने आरोप लगाया था कि स्थानीय संपादक नवीन गुप्ता उनकी नई कार लेकर शाहजहांपुर गए थे और रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और दुबे ने इसका जिक्र ऑफिस के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर भी किया। इसके बाद संपादक ने उन्हें कार्यालय आने से मना कर दिया।

कई दिनों तक घर पर रहने के बाद दुबे को दोबारा काम पर बुलाया गया, लेकिन लगातार बिगड़ते व्यवहार और विवादास्पद माहौल से परेशान होकर उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया। इस घटनाक्रम के चलते अमृत विचार कार्यालय में तनाव का वातावरण बना हुआ है।


स्थानीय संपादक नवीन गुप्ता का क्या कहना है?

इस पूरे मामले में अमृत विचार के रेजीडेंट एडिटर नवीन गुप्ता ने भड़ास से हुई बातचीत में कहा कि उनसे अवैद्यनाथ दुबे का कभी कोई विवाद ही नहीं हुआ और न ही उन्होंने कभी उनकी गाड़ी इस्तेमाल की है। ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं.. फर्जी हैं। उनके पास अपनी खुद की गाड़ी है तो दूसरे की गाड़ी क्यों इस्तेमाल करेंगे?…

पता चला है कि अमृत विचार के दफ्तर में दुबे ने दारू पीकर हंगामा किया था जिसके बाद उन्हें एक महीने की फोर्स लीव पर भेजा गया था। बाद में उन्हें नौकरी से हटा दिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन