Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कानपुर के अखबारों में छाया ‘अवनीश दीक्षित ज़मीन कांड’, देखें कवरेज

कानपुर में रविवार को बड़ा बवाल हो गया. बवाल था जमीन कब्जाने को लेकर. इस बवाल में कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित समेत कुल 33 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि दीक्षित अपने साथियों समर्थकों के साथ शहर के सबसे पॉश एरिया में करोड़ों नहीं बल्कि अरबों रुपये की जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था.

देर रात तक इस बवाल को लेकर हंगामा चलता रहा. 20 थानों का फोर्स, रिजर्व पुलिस समेत पीएसी के जवानों को मोर्चा लेना पड़ा. डीसीपी श्रवण कुमार ने बताया कि अवनीश दीक्षित व उसके साथियों ने गेटमैन को बंधक बना लिया. कैमरों की डीवीआर निकाल ले गए. विरोध पर धमकी दी. महिलाओं से बदसलूकी भी की गई.

डकैती समेत लगी 10 धाराएं
इस मामले में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं. दूसरी रिपोर्ट सैमुएल गुरुदेव सिंह की तरफ से दर्ज कराई गई है. इसमें 191(2), 127(2), 324(4), 310(2), 61(2) शामिल हैं. आरोप है कि कब्जा करने पहुंचे लोगों ने तोड़फोड़ की. धमकी समेत वसूली की कोशिश की गई.

शासन तक पहुंचा मामला
हंगामें को लेकर एक चर्चा यह भी है कि इसाई मिशनरी संगठन से मामला जुड़ा होने के चलते पहले दूतावास सूचना पहुंची, वहां से सीधा यूपी की योगी सरकार को सूचना भेजी गई. सरकार ने पुलिस के फीडबैक के आधार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

एडिशनल सीपी हरीश चन्दर ने कहा कि, दो एफआईआर दर्ज की गई हैं. दोनों की विवेचना इंस्पेक्टर कोतवाली को सौंपी गई है. विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई है. यह मामला पहले से कोर्ट में बताया गया है. जरूरत पड़ने पर कोर्ट को भी इससे अवगत कराया जाएगा.

नीचे हिंदुस्तान, अमर उजाला दैनिक जागरण और आज अखबार की कवरेज…

मूल खबर…

कानपुर के पत्रकार अवनीश दीक्षित पर दो-दो एफआईआर, हुए गिरफ़्तार

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन