Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार अवनीश कुमार ने कहा – “अलविदा The Quint”

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी और आईआईएमटी से पढ़े पत्रकार अवनीश कुमार (Avanish Kumar) ने द क्विंट (The Quint) से विदा ले ली है। वह संस्थान में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर कार्यरत थे। अवनीश ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए जो कुछ लिखा है, नीचे पढ़िए


आज के ही दिन, चार साल पहले मैं उस समय के अपने पसंदीदा मीडिया संस्थानों में से एक, The Quint से वीडियो इंटर्न के तौर पर जुड़ा था।

मेरे जैसे छोटे शहर से आने वाले और मीडिया इंडस्ट्री में दूर-दूर तक कोई पहचान न रखने वाले इंसान के लिए, अपने पसंद के संस्थान में इंटर्नशिप मिलना ही बहुत बड़ी बात थी।

कॉलेज से डिग्री मिल गई थी, लेकिन सीखने के लिए बहुत कुछ बाकी था। ऐसे में मेरे लिए The Quint सिर्फ एक workplace नहीं, बल्कि सीखने और खुद को बेहतर बनाने की जगह बना।

इन चार सालों में एक वीडियो इंटर्न से मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट बनने तक का सफर तय किया। वीडियो प्रोडक्शन के साथ ग्राउंड स्टोरीज़ पर काम करने, सोशल मीडिया मैनेज करने और The Quint Hindi के YouTube को संभालने तक कई जिम्मेदारियां मिलीं। समय के साथ सीखने और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश लगातार जारी रही।

इन सालों में जिम्मेदारियां बढ़ीं, काम का दायरा बदला और हर नए अनुभव के साथ कुछ नया सीखने को मिला। यही इस सफर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

एक छोटे शहर के लड़के के लिए यह सफर सिर्फ एक नौकरी नहीं था, बल्कि खुद को बेहतर बनाने, अपनी समझ विकसित करने और इस इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बनाने के सफर की शुरुआत थी।

लेकिन कहीं पहुंचने के लिए कहीं से निकलना भी जरूरी होता है। ढेर सारी यादों, सीख और आभार के साथ, अलविदा, The Quint

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन