Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अवनीश के साथ तस्वीर में दिख रहे पत्रकारों को क्राइम ब्रांच का न्यौता, गिरफ्तारी के डर से एक ने डाई पी ली

कानपुर | प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित की पिछले दिनों असलहों के साथ साथ तस्वीर वायरल हुई थी. इस तस्वीर में दिख रहे पत्रकारों की पहचान कर क्राइम ब्रांच से पूछताछ के लिए उनके पास फोन किया जा रहा है. यह भी सामने आया है कि गिरफ्तारी के डर से एक कैमरामैन ने डाई पीकर जान तक देने की कोशिश की.

सिविल लाइन्स में 1000 हजार करोड़ रुपये से अधिक कीमत की जमीन पर कब्जा करने के बाद विश्वगुरू लेवल का पत्रकार बन चुका अवनीश दीक्षित अपने कई साथियों के साथ असलहे लिए एक तस्वीर में वायरल हुआ था. क्राइम ब्रांच की टीम फोटो में चिह्नित चेहरों के बारे में जानकारी कर बारी-बारी सबके बयान नोट कर रही है. सभी के बयान होने के बाद रिपोर्ट बनाकर आगे भेजी जानी है.

कमिश्नरेट पुलिस को 3 अगस्त 2024 को अवनीश की एक पुरानी तस्वीर मिली थी. इसमें अवनीश व उसके कुछ साथी ऑटोमैटिक असलहों के साथ देखे जा रहे हैं. फोटो में कुल आठ लोग हैं, जिनमें से पांच पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं.

सूत्रों का कहना है कि ये फोटो गंगा बैराज के पास स्थित कन्हवापुर गांव की है. क्राइम ब्रांच की टीम फोटो में चिह्नित चेहरों की शिनाख्त कर सभी को थाना रेलबाजार कार्यालय बुलाकर बयान दर्ज कर रही है.

अमृत विचार अखबार की वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, इस मामले में कुछ दिन पहले एक पत्रकार के कैमरामैन ने गिरफ्तारी के डर से डाई पी ली थी. डाई पीने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसका इलाज एक प्राइवेट नर्सिंग होम में कराया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन