Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

अयोध्या जमीन खरीद कांड में खुलासे के बाद इन चार IPS अफसरों से जवाब की मांग

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के चार सेवारत आईपीएस अफसरों के निकट परिवारीजनों द्वारा विगत दिनों अयोध्या में भूखंड खरीदने जाने के संबंध में मीडिया में आए तथ्यों की प्राथमिक जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश की मां द्वारा 4.04 करोड रुपए, गृह सचिव संजीव गुप्ता की पत्नी द्वारा 35.92 लाख रुपए, एडिशनल एसपी अलीगढ़ पलाश बंसल के पिता द्वारा 67.68 लाख रुपए तथा एसपी अमेठी अनूप कुमार सिंह के ससुर द्वारा 20 लाख रुपए में जमीन खरीदे जाने के तथ्य सामने आए हैं.

इनमें संजीव कुमार गुप्ता, पलाश बंसल तथा अनूप कुमार सिंह ने भूखंड के खरीदे जाने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण दिया है किंतु एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया गया.

अमिताभ ठाकुर ने इन चारों आईपीएस अफसरों से इस संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियम अनुसार अग्रिम कार्रवाई करने की मांग की है.

मूल खबर…

इंडियन एक्सप्रेस ने राम मंदिर फैसले के बाद अयोध्या में 2500 जमीनों के सौदागरों को किया Expose

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन