Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

तीन तलाक में आजम आड़े आए तो उन्हें एनएसए में बंद कर देंगे : सुब्रमण्यम स्वामी

मथुरा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दो टूक कह दिया है कि रामपुर से सांसद आजम खां तीन तलाक बिल का विरोध करेगें तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। इमरजेंसी के 44 वर्ष बीत जाने के बाद ओयोजित ‘लोकतंत्र रक्षक दिवस’ समारोह में भाग लेने आए स्वामी ने एक सवाल के जबाव में कहा कि वह(आजम खाॅ) तो ऐसे ही बोलते रहते हैं। उनके मानने, न मानने से क्या होता है। तीन तलाक की पार्लियामेंट में पुष्टि हो जाए। तीन तलाक के डर से मुस्लिम महिलाएं दबकर और दहशत में रहतीं हैं। आजम खां रास्ते में आड़े आएंगे तो इन्हें नेशनल सिक्योरिटी एक्ट में बंद कर देंगे। महिला का अधिकार है। वह कौन होते हैं ऐसे बोलने वाले।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को चाहिए कि वह कृष्णा पैकेज को स्वीकार करें। वह इस संबंध में मुस्लिम नेताओं से मिल भी चुके हैं। कृष्णा पैकेज के बारे में उन्होंने बताया कि जिस तरह से कृष्ण ने दुर्योधन के पास जाकर पांडवों के लिए पांच गांव मांगे थे। उसी तरह से हमने प्रस्ताव रखा है कि वह अयोध्या, काशी और मथुरा पर दावा छोड़ दें। नहीं तो हम 40 हजार उन स्थलों की भी मांग करेंगे जो कभी उनकी आस्था का केंद्र थे।

मीडिया से बात करते हुए स्वामी ने राम मंदिर से जुड़े सवाल पर कहा कि कुछ भी हो इस साल करना है। इस साल कर देंगे। उन्होंने कहा कि जमीन सरकार की है सरकार जमीन दे दे, काम शुरू कर देंगे। इससे पूर्व आपातकाल के 44 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भी मुख्य वक्ता स्वामी ने राम मंदिर पर काम शुरू हो जाने के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि उसके बाद मथुरा की बारी है फिर काशी विश्वनाथ। इशारों में कहा कि मुसलमान तीन की बात मान लें तो चालीस हजार के लिए खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले बीस सालों में भारत अमेरिका का मुकाबला करेगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन