Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बलिया में बन्दी के दौरान व्यापारी पुत्र ने कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी को मारी गोली

बलिया में नगरपालिका चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर व्यापारियों ने बन्दी का आह्वान किया था जिसे सभी दलों के नेताओं का समर्थन था। कुछ व्यापारियों की दुकानें खुली थी जिसे नेता बन्द करने की अपील कर रहे थे। इसी बीच दुकान बन्द कराने को लेकर भाजपा नेताओं व व्यापारी रामप्रकाश जायसवाल और उसके बेटे के बीच झड़प हो गयी जिसमें व्यापारी पुत्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी।

समस्त मीडियाकर्मी भी न्यूज कवरेज कर रहे थे। इसी बीच भीड़ में सबसे आगे रहे स्वतंत्र संदेश के जिला प्रतिनिधि राकेश चौबे उर्फ भोला चौबे को गोली लग गयी। गोली लगने के काफी बाद तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। पत्रकार स्वयं जैसे—तैसे अपने सा​थियों के साथ अस्पताल पहुंचे। गम्भीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

ज्ञात हो कि एक हफ्ते पहले से बलिया नगरपालिका परिषद में सात करोड़ के टेंडर को लेकर नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि और कैबिनेट मंत्री आमने सामने हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारद राय के बेटे और उनके गुर्गों पर असलहे के बल पर धमका कर करोडो के ठेके हथियाने का आरोप लगाया है। पांच दिनों से शहीद पार्क के सामने धरने पर बैठे सपा नेता लक्ष्मण गुप्ता को जबरन धरने से उठाकर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

इसी बीच चेयरमैन प्रतिनिधि का स्वास्थ्य बिगड़ गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराये गये। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने ही भाजपा के प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक उपेन्द्र तिवारी सहित कई भाजपा नेता धरने पर बैठ गये। चेयरमैन के समर्थन में बुधवार को दुकान बन्द करने की योजना बनी थी। सबकी मांग मंत्री के बेटे और उनके गुर्गों पर एफआईआर दर्ज करने, मंत्री को बर्खास्त करने की है।

गोली लगने से घायल मीडियाकर्मी का बयान इस वीडियो में दर्ज है: https://www.youtube.com/watch?v=qhMm5AOwOrE

बलिया से संजीव कुमार की रिपोर्ट. संपर्क: 07499642265

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन