Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बीबीसी का टीवी प्रजेंटर सस्पेंड, अगले दो एपीसोड भी रद्द

बीबीसी ने भारत के खिलाफ एक नस्लवादी टिप्पणी करने वाले टीवी प्रजेंटर को एक प्रोड्यूसर के साथ झगड़ा करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। पता चला है कि ‘टॉप गियर’ कार्यक्रम के प्रजेंटर जेरेमी क्लार्कसन को निलंबित किया गया है। बीबीसी ने मोटरों पर आधारित कार्यक्रम ‘टॉप गियर’ के अगले दो एपीसोड भी रद्द कर दिए हैं। कार्यक्रम का तीसरा एपीसोड प्रसारित होना अब संदिग्ध हो चला है। 

फिलहाल बीबीसी ने इस मामले में किसी अन्य को निलंबित नहीं किया गया है। बीबीसी ने क्लार्कसन को निलंबित करने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। समाचार पत्र गार्जियन के मुताबिक, पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम फिल्माने के दौरान क्लार्कसन ने एक पुरुष प्रोड्यूसर को घूंसा मार दिया था। भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी के अलावा क्लार्कसन ने अफ्रीकी मूल के लोगों और दक्षिण पूर्व एशिया के लोंगों के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बीबीसी के प्रसारण पर मैक्सिको और चीन के लोगों के लिए भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

बीबीसी ने इन नस्लभेदी टिप्पणियों के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। 2011 में प्रसारित हुए एक शो में उन्होंने एक जगुआर कार की डिग्गी में टॉयसेट सीट रखी थी और उसे लेकर आसपास की झुग्गियों के चक्कर काटे थे। उस दौरान उसने भारतीयों को यह दिखाने का दावा करते हुए सार्वजनिक रूप से अपनी पैंट उतार दी कि जिस उपकरण का प्रयोग वह रोटियां बनाने में करते हैं, उसकी मदद से पैंट को कैसे इस्तरी किया जा सकता है। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन