Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

‘सरकारनामा’ शो के लिए अभिजीत सरकार को मिला ये बड़ा पुरस्कार

सहारा समूह के वरिष्ठ पदाधिकारी और कारपोरेट कम्युनिकेशंस के जाने-माने नाम अभिजीत सरकार को उनके वीडियो शो ‘सरकारनामा’ के लिए ‘बेस्ट सोशल इंपैक्ट प्रोग्राम’ का एवार्ड मिला. इसके पहले वर्ष 2011 में अभिजीत सरकार को यही अवार्ड ‘कारपोरेट कम्युनिकेशन मैन आफ द इयर’ के बतौर मिला था.

‘सरकारनामा’ शो अभिजीत सरकार का रचनात्मक पैशन है. अपनी कारपोरेट जिम्मेदारियां के कारण अपनी रचनात्मकता को वक्त न दे पाने के चलते अभिजीत सरकार को मन में काफी मलाल था. वह ‘सरकारनामा’ के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा को सामने ले आने में सफल रहे. साथ ही समाज को एक सकारात्मक, उर्जावान, रचनात्मक संदेश देने में कामयाब हुए.

‘सरकारनामा’ के जरिए अभिजीत सरकार सोशल मीडिया से लेकर समाज तक में फैली बुराइयों पर हंसते-गाते चोट करते हैं. अभिजीत अपने शो के लिए काफी तैयारी करते हैं. किस सब्जेक्ट को कैसे उठाया जाए और उसमें कंटेंट कैसा हो, इसके लिए वे लगातार मीटिंग्स करते हैं, पढ़ते हैं, कंटेंट जुटाते हैं. वे फिल्मी गानों, डायलाग्स, शायरी, कविता आदि को ‘सरकारनामा’ में समेटते हैं जिसके चलते यह शो हर एक के लिए दर्शनीय बन पाता है.

यह शो किसी को उपदेश नहीं देता बल्कि मस्ती के अंदाज में, गुदगुदी करते हुए खुद की कमियों को, समाज की विसंगतियों को सामने रख देता है.

अभिजीत सरकार के शो सरकारनामा को बेस्ट सोशल इंपैक्ट प्रोग्राम नामक एवार्ड दिए जाने की संस्तुति करने वाली टीम की अगुवाई इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े जाने माने पत्रकार राजदीप सरदेसाई और एनडीटीवी की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह ने की. जूरी में आलोक सांवल, अनीता नय्यर, अरुण अरोरा, अश्विन पदमनाभन, आकाश बैनर्जी, गुनीता सिंह भल्ला समेत दर्जन भर से ज्यादा जाने माने लोग थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन