Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को, शिरकत करेंगे देशभर के दिग्‍गज नेता

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में होगी ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’

नई दिल्ली – भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के स्थापना की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी दिल्‍ली में एक कॉन्‍क्‍लेव होने जा रहा है. इस कॉन्‍क्‍लेव की थीम ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ होगी, जिसका आयोजन 9 मार्च 2026 (सोमवार) को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल द ललित में होगा.

यह कार्यक्रम भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के नेतृत्व में सुबह 10 बजे शुरू होगा. यह विचारों का एक महाकुंभ साबित होगा, जहां देश के भविष्य की दिशा तय करने वाले नीतियां, विकास और नए भारत के निर्माण पर गहन चर्चा होगी. यहां देश बड़े नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, विभिन्‍न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और सिने जगत की हस्तियां एक मंच पर विचार-विमर्श करेंगी.

इस कॉन्‍क्‍लेव में शामिल होने वाली प्रमुख हस्तियों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, श्रम एवं रोजगार, युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शामिल हैं. इनके साथ ही दिल्ली पुलिस के आयुक्त सतीश गोलछा भी मौजूद रहेंगे. इस मंच पर सांसद मनोज तिवारी एवं रवि किशन भी साथ आएंगे.

कॉन्क्लेव में कई और वरिष्ठ नेता भी शिरकत करेंगे. इनमें हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल के विकास पर अपना दृष्टिकोण रखेंगे. इसी तरह केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल न्याय और संसदीय व्यवस्था पर अपने विचार साझा करेंगे. RSS के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार, जदयू नेता केसी त्यागी और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी और निर्देशक अनिल शर्मा, हरियाणा कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला, डॉ. आचार्य मनीष भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

इस पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भारत एक्सप्रेस चैनल पर तथा टाटा प्ले (535), जियो फाइबर (327), एयरटेल (495), डिश टीवी (671), d2h (753), जियो टीवी, डेलीहंट सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स पर होगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन