नोएडा | टीवी पत्रकारिता की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अनुभवी पत्रकार भरत श्रीवास्तव ने ‘डीडी न्यूज़’ को अलविदा कह दिया है और अब उन्होंने ‘NDTV इंडिया’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। यहां उन्होंने बतौर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर जॉइन किया है और उनकी जिम्मेदारी प्राइम टाइम के अहम शोज को संभालने की होगी।
भरत श्रीवास्तव अब तक पत्रकारिता जगत में कई प्रमुख संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। ‘डीडी न्यूज़’ में वे वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के शो ‘डिकोड’ का नेतृत्व कर रहे थे। इससे पहले ‘आजतक’ में रहते हुए उन्होंने अंजना ओम कश्यप के शो ‘AI ब्लैक&व्हाइट’ की लॉन्चिंग की जिम्मेदारी निभाई थी। साल 2022 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने ‘ब्लैक&व्हाइट’ शो को लीड किया, जबकि 2020 से 2022 तक वे ‘Zee News’ में प्रतिष्ठित शो DNA से जुड़े रहे।
पत्रकारिता में भरत की यात्रा की शुरुआत 2017 में ‘न्यूज़18 इंडिया’ से हुई थी, जहां वे किशोर अजवाणी के नेतृत्व में चलने वाले शो ‘सौ बात की एक बात’ की कोर टीम का हिस्सा रहे।
कानपुर | पत्रकार विशाल पंडित ने K News India में अपने सफल कार्यकाल के बाद चैनल से विदा ले ली है। उन्होंने बीते आठ वर्षों में खेल, अपराध और राजनीति जैसी जटिल बीट्स को न केवल बारीकी से कवर किया, बल्कि उन्हें जमीनी हकीकत से जोड़कर दर्शकों और पाठकों तक बेबाक अंदाज़ में पहुँचाया।
K News में रिपोर्टर और एंकर के रूप में काम करते हुए विशाल पंडित ने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो प्रेजेंटेशन तक पत्रकारिता की हर कसौटी पर खुद को साबित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और पत्रकारिता को मजबूती और सटीकता का प्रतीक बनाया।
फिलहाल विशाल पंडित ने पत्रकारिता से एक छोटा सा ब्रेक लेने का फैसला किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे किसी भी नए प्रोजेक्ट या प्लेटफॉर्म की शुरुआत जल्दबाज़ी में नहीं करेंगे, बल्कि अपने अगले कदम की तैयारी में पूरा फोकस लगाएंगे ताकि वह और भी ज्यादा प्रभावशाली साबित हो।
ये भी पढ़ें…


