Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एनडीटीवी से भरत श्रीवास्तव और नेटवर्क18 से मुनीश आत्रे के बारे में सूचनाएं!

एनडीटीवी से पत्रकार भरत श्रीवास्तव ने रिजाइन कर दिया है। आजतक से सुधीर चौधरी के साथ गए भरत श्रीवास्तव ने 20 दिन पहले ही एनडीटीवी ज्वाइन किया था। चैनल में उन्हें एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी मिली थी।

सूत्रों की माने तो भरत जल्द ही आजतक में फिर से लौट सकते हैं। हालांकि वहां उनकी क्या भूमिका होगी यह अभी साफ नहीं है।

आजतक के साथ अपनी पहली पारी में भरत ने करीब तीन साल बिताए थे। वह सुधीर चौधरी के ब्लैक एंड व्हाइट का अहम हिस्सा थे। इससे पहले वह जी न्यूज का शो डीएनए भी प्रोड्यूस कर चुके हैं।


दूसरी खबर नेटवर्क18 से आ रही है। यहां हिंदी व लैंग्वेज क्लस्टर के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर पद से मुनीश आत्रे ने इस्तीफा दे दिया है। नेटवर्क18 के साथ जुड़ने से पहले मुनीश 17 वर्षों तक एबीपी नेटवर्क का हिस्सा रहे।

एबीपी नेटवर्क के लिए आत्रे ने एबीपी न्यूज, एबीपी आनंदा, एबीपी माझा और एबीपी अस्मिता के लिए नेशनल लेवल पर ऐड सेल्स को लीड किया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन