Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत अपडेट न्यूज़ चैनल हुआ लॉन्च, DTH और जियो टीवी पर प्रसारण शुरू

नेशनल न्यूज़ चैनल ‘भारत अपडेट’ की ऑफिशियली लॉन्चिंग हो गई हैं। भारत अपडेट न्यूज़ चैनल को आप एयरटेल DTH पर 333 नंबर तथा जियो टीवी पर 2070 नंबर पर देख सकते हैं। एक सप्ताह में चैनल TATA PLAY पर भी देखा जा सकेगा। इसके अलावा माह के अंत तक भारत अपडेट चैनल देश के दो बड़े केबल नेटवर्क पर भी उपलब्ध हो जाएगा।

भारत अपडेट चैनल के चैयरमेन नारायण सिंह भाटी ने बताया कि चैनल 19 OTT प्लेटफार्म पर पहले से ही उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि चैनल में एडिटर इन चीफ की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु माथुर को दी गई है। सुधांशु माथुर को रीजनल और नेशनल चैनल लांच करने का लंबा अनुभव है। चैनल का डायरेक्टर वरिष्ठ पत्रकार ललित सिंह को बनाया गया हैं।

सुधांशु माथुर और ललित सिंह दोनों ही चैनल की ओवर आल प्लानिंग देख रहे हैं। चैनल में युवा जोश से लबरेज और अनुभवी पत्रकारों की एक मजबूत एडिटोरियल टीम है। सुधांशु माथुर और ललित सिंह के नेतृत्व में इस टीम ने चैनल को लांच करने में कड़ी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि सेटेलाइट पर लांच होने से पहले ही चैनल को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

भारत अपडेट के चैयरमैन कहते हैं, “बहुत कम समय मे ही चैनल को बहुत अच्छा रिस्पांस भी मिला है। हमने वादा किया था कि देश में नई सरकार के गठन के साथ देश को नया चैनल देंगे…हमने अपना वादा पूरा किया. भारत अपडेट चैनल पर चैनल के नाम के अनुरूप ही दर्शक हमेशा खबरों से अपडेट रहेंगे…खबरों में हमारा एजेंडा है “नो फेवर ओनली तीखे तेवर।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अमित कुमार

    July 8, 2024 at 5:56 am

    सराहनीय न्यूज़ चैनल डीडी हिंदी न्यूज़ चैनल डीडीएच 333
    सकलडीहा विधानसभा से रिपोर्टर की अगर आवश्यकता हो तो मैं आज 12 वर्षो से हिन्दी समाचार पत्र आज जनसंदेश व अन्य में कार्य करत हूँ।स्थान हो तो मैं इस न्यूज़ में काम करने का इच्छुक व्यक्ति हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन