Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डीडी फ्रीडिश का MPEG-4 स्लॉट हासिल करने वाला न्यूज चैनल बना ‘भारत24’

भारत24 न्यूज चैनल ने डीडी फ्री डिश की ई-नीलामी में एमपीईजी-4 स्लॉट हासिल कर लिया है. चैनल ने यह स्लॉट डीटीएच की 78वीं नीलामी में हासिल किया है. जो 4 जून 2024 से 31 मार्च 2025 तक की अवधि के लिए एलॉट हुआ है.

बता दें कि प्रसार भारती ने डीडी फ्रीडिश के खाली पड़े एमपीईजी-4 स्लॉट के आवंटन हेतु आवेदन मांगे थे. जिसकी नीलामी प्रक्रिया 30 मई 2024 को संपन्न हुई.

प्रसार भारती द्वारा दी गई सूचना के अनुसार एमपीईजी-4 की नीलामी में बोली 1.6 करोड़ रुपये प्रति वर्ष मूल्य पर आवंटित किया गया है. इसके लिए सभी भाषाई चैनलों से आवेदन मांगे गए थे.

गौरतलब है कि भारत24 को साल 2022 में तत्कालीन सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में लॉन्च किया गया था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन