Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ ने रिपोर्टर को दी घर में घुसकर मारने की धमकी, सुनें ऑडियो

भड़ास4मीडिया में शामली के दैनिक भास्कर रिपोर्टर की ठगी को लेकर एक खबर प्रकाशित की गई थी। यह खबर, “पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने की ठगी, FIR” नाम के शीर्षक से प्रकाशित हुई थी।

इस खबर को लेकर दैनिक भास्कर के एक पत्रकार द्वारा आगरा निवासी स्वतंत्र पत्रकार सुमित सिंघल को धमकी दी जा रही है। धमकी इसलिए दी जा रही क्योंकि उन्होंने भास्कर पत्रकार से संबंधित यह खबर फेसबुक पर शेयर कर दी थी। ऐसा पत्रकार सुमित सिंघल का आरोप है।

नीचे सुमित ने भड़ास को मेल भेजकर क्या कुछ कहा-लिखा है, उसे हूबहू प्रकाशित किया गया है…. पढ़ें

सेवा में,

सम्पादक महोदय, भड़ास 4मीडिया

दैनिक भास्कर, नोएडा संस्करण के आगरा ब्यूरो चीफ हिमेश विथरिया द्वारा इस नम्बर 9045013119 से मुझे घर में घुस कर मारने की कॉल कर धमकी दी जा रही है। अगर मुझे कुछ होता है। इसकी जिम्मेदारी हिमेश जी की होगी।

मेरे द्वारा आज आपकी सम्मानित वेबसाइट की संभल जिले की एक खबर जो नीचे स्क्रीन शॉट में है वो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। उसके बाद मुझे दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ हिमेश विथरिया जी का कॉल आता है जो मुझे घर में घुसकर मारने की धमकी देते हैं। बातचीत का यह ऑडियो मैंने आपको मेल पर भेजा है। नीचे सुनें ऑडियो…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1814327278836334778?t=_eWfGTpl9-EWpNFXuMdVMQ&s=08

सुमित सिंघल से इस नंबर- 8394806159 पर संपर्क किया जा सकता है।

दैनिक भास्कर के रिपोर्टर की ठगी का पूरा मामला नीचे पढ़ें…

पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने की ठगी, FIR

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन