Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने की ठगी, FIR

यूपी के संभल में दैनिक भास्कर के रिपोर्टर पर ठगी का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. रिपोर्टर का नाम अरविंद कुमार मौर्या बताया जा रहा है जो भास्कर जिला मुख्यालय बहजोई में तैनात है.

आरोप है कि रिपोर्टर अरविंद कुमार मौर्या ने अपने साथियों रविंद्र कुमार, मनवीर सिंह, और अंकुर यादव व मंजू यादव के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लाख 10 हजार की रकम ठग ली. पीड़ित ने जब नौकरी की बाबत पूछा तो आरोपी तमंचे के बल पर पीड़ित को कार में डालकर ले गए और दम से मारा.

रिपोर्टर समेत सभी आरोपियों पर संभल के थाना बहजोई में एफआईआर संख्या- 320/2024 के तहत धारा 406/420/323 व 506 की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. बहजोई पुलिस आगे की जांच कर रही है.

इस पूरे प्रकरण में खास बात ये बताई जा रही है कि अरविंद मौर्य ने दैनिक भास्कर से वैतनिक पत्रकार होने का दावा करते हुए प्रदेश के सूचना विभाग से मान्यता भी प्राप्त की है. जिला सूचना अधिकारी ने उन्हें मान्यता प्राप्त का कार्ड भी जारी कर रखा है.

देखें एफआईआर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन