Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

दैनिक भास्कर में बेटे की फर्जी सगाई वाली खबर से भड़के CM भजनलाल शर्मा, जानिए मामला क्या है?

जयपुर | दैनिक भास्कर अखबार में तो खबरों को लेकर जो खेल होता है वो सभी को पता है पर अब यही खेल भास्कर डिजिटल में भी शुरू हो गया है. लेकिन इस बार मामला सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की फर्जी खबर से जुड़ा है.

पिछले दिनों जयपुर भास्कर डिजिटल में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बेटे की सगाई कानपुर की रहने वाली एक IAS के साथ होने की खबर प्रकाशित हुई थी. इस खबर में बताया था कि सीएम की पत्नी ने अपने पुराने घर वाली बिल्डिंग में खुद जाकर पड़ोसियों को लड्डू बांटे थे.

खबर प्रकाशित होते ही सीएम हाऊस में हड़कंप मच गया क्योंकि उनके बेटे की सगाई हुई ही नहीं थी. फौरन भास्कर मैनेजमेंट को इसकी जानकारी दी गई और मामला भास्कर प्रबंधन तक जा पहुंचा.

भास्कर डिजिटल की स्पेशल टीम में कार्यरत रिपोर्टर उपेंद्र शर्मा से खबर को लेकर पूछताछ हुई और उनसे सगाई की फोटो या वीडियो माँगा गया. बाद में उन्हें ऑफ ड्यूटी कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि इस खबर को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा बहुत भड़के हुए हैं और भास्कर की साईट से खबर हटाने के बावजूद बहुत नाराज हैं.

उपेंद्र शर्मा पहले राजस्थान पत्रिका में कार्यरत थे और अजमेर के सम्पादकीय प्रभारी रहे हैं. कुछ दिन भीलवाड़ा में अपने घर में गुजारने के बाद उन्होंने महानगर टाईम्स में बतौर सम्पादकीय प्रभारी काम किया था. इसके बाद भास्कर डिजिटल में काम शुरू किया था.

इस मसले पर जब भड़ास4मीडिया की तरफ से उपेंद्र शर्मा को फोन किया गया तो उन्होंने इस सब्जेक्ट पर कोई भी टिप्पणी करने में खुद को असमर्थ बताया. उन्होंने कहा कि मैं इस पर बाद में ही कुछ कह पाउंगा, और फोन काट दिया.

इसके अलावा हमने उपेंद्र के हेड समीर शर्मा को भी फोन लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनको कॉल करते ही फोन डिस्कनेक्ट हो जाता रहा.

इस खबर पर किसी को अपना पक्ष, शिकायत अथवा जानकारी भेजनी है तो भड़ास की मेल- [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन