Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘भास्कर न्यूज’ के कर्मियों को अब तक नहीं मिली सेलरी, पेमेंट न होने से बिजली भी कटी

‘भास्कर न्यूज’ नामक चैनल अस्तित्व में आने से पहले ही दम तोड़ता नजर आ रहा है. ताजी सूचना है कि पेमेंट न होने के कारण बिजली विभाग वालों ने चैनल की बिजली ही काट दी है. इससे कई दिनों से जनरेटर चलाकर चैनल का कामकाज हो रहा है.

उधर, दिवाली के पहले जिन लोगों को सेलरी नहीं मिली थी, वे अब भी सेलरी के इंतजार में हैं. मालकिन हेमलता अग्रवाल और चैनल के एमडी राहुल मित्तल सेलरी न मिलने से परेशान स्टाफ को टका सा जवाब देकर लगभग धमकाते हुए नजर आते हैं.  चैनल प्रबंधन की रणनीति है कि सेलरी न देकर पुराने लोगों को चैनल छोड़ने को मजबूर करो और नए लोगों की भर्ती करो. इसी कारण ढेर सारे नए लोगों के भर्ती करने का अभियान चलाया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Albela Sajan

    October 31, 2014 at 6:54 am

    Nahi ye galat hai bijli kati but turant jud gayi……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन