Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक भास्कर ने सर्वे से कांग्रेस का नाम हटाया, कार्यकर्ता नाराज!

लखनऊ। दैनिक भास्कर डिजिटल ने यूपी की प्रत्येक विधानसभा पर विधायकों को लेकर सर्वे 25 मार्च से शुरू किया है। साथ ही मौजूदा विधायक के अलावा किस पार्टी को भविष्य में वोट करेंगे इसका ऑप्शन भी शुरू किया है। लेकिन 25 मार्च को जैसे ही सर्वे शुरू हुआ कांग्रेस भड़क गए। सर्वे में भाजपा, सपा और बसपा के अलावा किसी अन्य दल का ऑप्शन ही नहीं आ रहा है।

कांग्रेस बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने इसको लेकर ट्वीट कर दैनिक भास्कर प्रबंधन से शिकायत की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा हैं कि Dainik Bhaskar up bhaskar यूपी में एक सर्वे करवा रहा है, लेकिन तीन पार्टी के अलावा किसी को पार्टी मानने को तैयार नहीं हैं।

INC Uttar Pradesh का नाम लिस्ट में शो नहीं हो रहा, अब कैसे कहें कि ये सर्वे मैनिपुलेटिड नहीं होगा? सर्वे में कांग्रेस का नाम भी आना चाहिए ताकि लोग सही से चुनाव कर सकें।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि-

“दैनिक भास्कर द्वारा कराए जा रहे सर्वे में देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का नाम न दिखना सर्वे पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर को प्रत्येक विधानसभा पर कांग्रेस का ऑप्शन दिखाना चाहिए ताकि लोग अपनी पसंद से सर्वे में हिस्सा ले सके। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर के स्थानीय और प्रांतीय प्रतिनिधियों के समक्ष भी यह मुद्दा जोर शोर से उठाया गया है।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन