Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकारों के सवालों से घबराकर भाजपा प्रत्याशी क्षेत्र छोड़कर भागे

मदन मोहन सोनी-

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पड़ोसी रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र पटवा मीडिया के संभावित सवालों से घबराकर विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने निवास को छोड़कर राजधानी भोपाल चले गए। इससे पहले उन्होंने स्वयं प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। मामला उनके निजी सचिव एवं भाई द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की पिटाई का है।

बता दें कि ओबेदुल्लागंज के रहने वाले भाजपा के एक कार्यकर्ता बाला सैनी ने स्थानीय पुलिस थाने में आवेदन देकर भाजपा प्रत्याशी के भाई, उनके पीए और कैमरामैन पर अपने साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी।

इस घटना के विरोध में स्थानीय सकल हिंदू समाज संस्था द्वारा भी कार्रवाई के लिए पुलिस को ज्ञापन दिया गया था। इन सारे घटनाक्रम के बाद भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा न अपना पक्ष रखने के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। इसके बाद सूचना मिली की प्रेस कांफ्रेंस का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन