Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में भाजपा के मुस्लिम नेता ने आत्मदाह के लिए क्यों खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेला (देखें वीडियो)

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हैं कमालुद्दीन शेख. इन्होंने पिछले दिनों डीएम कार्यालय के सामने खुद पर मिट्टी का तेल खुद पर उड़ेल लिया. वे आत्मदाह के लिए कमर कस कर आए थे. उन्होंने खुद को आग के हवाले करने का भरसक प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की तत्परता से इसे विफल कर दिया गया. पुलिस उन्हें कोतवाली लेकर चली आयी.

कमालुद्दीन शेख ने जिला प्रशासन की संवेदनहीनता और लापरवाही के खिलाफ यह कदम उठाया है. हनुमानगंज ब्लॉक के बहेरी में बंज़र खाते की ज़मीन पर गाँव के बच्चे खेलते और यहीं पर गांव के लोग मांगलिक कार्यक्रम किया करते थे. पर गत दो वर्षों से गाँव के दबंगों ने इस पर कब्ज़ा कर लिया है जिसके विरोध में गांव के प्रबुद्ध लोगोँ और भाजपा के कमालुद्दीन शेख ने लगातार धरना प्रदर्शन व अनशन किया. जनपद के आला अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन अधिकारियों के कानों पर जू नहीं रेंगी. इसके बाद उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की. समाजवादी पार्टी के जंगलराज में उत्तर प्रदेश अपराधियों और अराजतत्वों के हवाले हो चुका है. आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं है. आत्मदाह के प्रयास के वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर एक एक कर क्लिक करें: 

https://www.youtube.com/watch?v=pqdMY7XEurs
xxx
https://www.youtube.com/watch?v=b8df-rEjp-M
xxx
https://www.youtube.com/watch?v=wm0nRY6IDJ8

बलिया से संजीव कुमार की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन