Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बिना अनुमति सभा करने से रोकने पर भाजपा सांसद और समर्थकों ने दरोगा को पीटा, देखें वीडियो

इटावा से एक बड़ी खबर आ रही है. बिना अनुमति सभा कर रहे भाजपाइयों को रोकने पर भाजपा उम्मीदवार डॉ.रामशंकर कठेरिया और भाजपा समर्थकों ने दरोगा को पीट दिया. जिस मोबाइल से दरोगा ने बिना अनुमति सभा किए जाने का वीडियो रिकार्ड किया था, उस मोबाइल को भी छीन लिया. दरोगा ने भाग कर किसी तरह जान बचाई.

घटना भरेह थाना क्षेत्र के पथर्रा के रामजानकी मन्दिर परिसर की है. आज दोपहर 12 और एक बजे के बीच की है यह वारदात. बिना अनुमति भारतीय जनता पार्टी की सभा को इटावा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ राम शंकर कठेरिया कर रहे थे संबोधित. सभा को रोकने गए भरेह थाना क्षेत्र के दरोगा गीतम पाल को डॉ. राम शंकर कठेरिया ने पीटा और मोबाइल भी छिनवा दिया.

बताया जाता है कि वारदात के वक्त भरथना संसदीय क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी की एमएलए श्रीमती सावित्री कठेरिया भी मौके पर मौजूद थीं. वारदात की सूचना मिलने के बाद इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह, चकरनगर के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

अपर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के क्रम में बिना अनुमति सभा को रोकने और दरोगा द्वारा वीडियोग्राफी करने पर उसको पीटने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ राम शंकर कठेरिया व उनके समर्थकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. पीड़ित दरोगा का मेडिकल कराया जा रहा है. चुनाव आयोग को भी इस पूरे मामले से अवगत कराया जा रहा है. अन्य कार्रवाई चुनाव आयोग और पुलिस अफसरों के निर्देश पर अमल में लाई जाएगी.

उधर, भरेह थाने इलाके में बिना अनुमति हो रही भाजपा की सभा को रोकने के मामले में दरोगा पिटाई प्रकरण पर अपर जिला अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक को जांच के लिए मौके पर भेजा गया. इटावा के जिला अधिकारी जेबी सिंह ने यह जानकारी दी. दरोगा की पिटाई के बाद पुलिस ने मंदिर परिसर के सभा स्थल से पूरा सामान जब्त कर लिया है.

सुनिए दरोगा की जुबानी पूरा घटनाक्रम–

https://youtu.be/NKmB1AficU8
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन