Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आधे घंटे तक ब्लैकआउट रहा राज्यसभा टीवी!

राज्यसभा टीवी एक बार फिर सुर्खियों में है. सोमवार को करीब आधे घंटे के लिए यह चैनल ब्लैकआउट रहा. अचानक चलते-चलते चैनल का प्रसारण रूक गया. इसका कारण क्या है, ये पता नहीं चला है लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.

राज्यसभा टीवी की टेक्निकल टीम की कारिस्तानी से ऐसी घटनाएं कई बार हुई हैं. ज्ञात हो कि टेक्निकल विभाग एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर (टेक्निकल) विनोद कौल के मातहत है. पिछले साल यानी 2018 में सात फरवरी को राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान चैनल ब्लैकआउट हो गया था. उस समय तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन सदन में बोल रहे थे.

इसको लेकर विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। इस घटना को लेकर राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने जांच के आदेश भी दिए लेकिन यह रिपोर्ट लीपापोती करके दबा दी गयी. बताया जाता है कि बड़े लोगों का संरक्षण होने के नाते हर बार आरोपियों को बचा लिया जाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन