Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी बद्री प्रसाद सिंह की पुस्तक “पांव में शनिश्चर” का विमोचन

हिन्दुस्तानी एकेडमी प्रयागराज में आज बद्री प्रसाद सिंह आई. जी. से० नि० की पुस्तक “पांव में शनिश्चर” (यात्रा वृत्तांत) का विमोचन समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. हेरम्ब चतुर्वेदी मध्य कालीन इतिहास विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में हिन्दी विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर एवं गांधी अध्ययन पीठ के निदेशक प्रोफेसर संतोष भदौरिया , इलाहाबाद के पूर्व कमिश्नर श्री बादल चटर्जी, गनपत सहाय पी जी कालेज सुल्तानपुर के अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मपाल सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

अतिथियों का स्वागत श्री बद्री प्रसाद सिंह जी ने किया। पुस्तक चर्चा के क्रम में आधार वक्तव्य प्रोफेसर संतोष भदौरिया जी द्वारा दिया गया जो बहुत ही रोचक तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया गया और बहुत समृद्ध करने वाला रहा। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी ही पुस्तकें बाद में इतिहास का हिस्सा बन जाती हैं और पथ -प्रदर्शन करती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों में श्री ए. डी. मिश्रा जी ( रिटायर्ड आईजी) श्री लाल जी शुक्ला जी ( रिटायर्ड आईजी)श्री के. पी . सिंह जी (रिटायर्ड आईजी) श्री बी.बी. सिंह जी, श्री राम त्रिपाठी जी, अशोक कुमार शुक्ल जी, श्री राणा प्रताप सिंह जी,श्री दीपक शुक्ला (ए जी एम एस बी आई) डाक्टर अभिषेक दुबे, डाक्टर प्रेमशंकर और डाक्टर रंजीत कुमार सिंह (सीएमपी डिग्री कालेज) श्री तारिक़ उमर ,श्री रवीन्द्र बहादुर सिंह,श्री कमलेश कुमार सिंह,श्री दिनेश कुमार सिंह, श्री शशांक वत्स उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार सुनील शुक्ल, स्नेह मधुर जी की भी उपस्थिति रही।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन