Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बृजेश सिंह (पार्ट 1): बाहुबली ने पहली बार किसी पत्रकार से ऑन कैमरा खुलकर बात की है, देखें वीडियो

बाहुबली ब्रजेश सिंह का सनसनीखेज ख़ुलासा डिजिटल प्लेटफॉर्म “The Red Ink“ पर देश के सामने पहली बार आया है. यूपी के तेज तर्रार पत्रकार वीरेश पांडेय ने अपने अंदाज़ में ऑन कैमरा ब्रजेश सिंह से वो सारी बातें पूछ ली हैं जिसका इंतज़ार लोगों को वर्षों से था.

इसका कारण है कि ब्रजेश सिंह ने कभी भी कैमरे के सामने इंटरव्यू नहीं दिया वो भी इतना विस्तार से. लगभग एक घंटे के इस साक्षात्कार को The Red Ink तीन पार्ट में प्रसारित करने वाला है जिसमें पहला पार्ट आ गया है- इस हिस्से में ब्रजेश सिंह ने धर्म, धर्मांतरण, कांवड़ यात्रा, जैसे विषयों पर अपनी बेबाक राय रखी है. इसमें ब्रजेश सिंह कहते हैं कि धर्म के साथ खड़ा हूँ हिंदू हूँ और उन पर होने वाले अन्याय के ख़िलाफ़ खड़ा रहा हूँ और रहूँगा. समाज को जातियों में बाँटकर देश को कमजोर किया जा रहा है. रामचरितमानस और मनुस्मृति को बदनाम करने की साज़िश रची जा रही है.

मेरे ऊपर पिछले 25 वर्षों सें एक FIR नहीं हुआ है तो क्यों मुझे बदनाम किया जा रहा है. जिसको जो बोलना है बोले कुछ तो लोग कहेंगे… कहते रहें मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता.

इस सरकार में क़ानून अपना काम कर रहा है ऐसे में कोई भी अपराधी बच नहीं सकता है चाहें कितना भी बड़ा क्यों ना हो.

इस इंटरव्यू का दूसरा हिस्सा मुख्तार अंसारी और ब्रजेश सिंह की अदावत पर जल्द आने वाला है.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Arun Srivastava

    July 27, 2025 at 3:26 pm

    इंटरव्यू लेने वाला ही निष्पक्ष नहीं लग रहा है। एक सवाल में उसने हिन्दू देश का प्रयोग किया है। हिंदू धर्म को लेकर उसकी सहानुभूति साफ़ झलकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन