Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

BSTV भोपाल में पत्रकार अनंत विश्वकर्मा को बिना कारण ‘होल्ड’ किया गया

भोपाल से संचालित होने वाले चैनल BSTV में इन दिनों मैनेजमेंट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। चैनल के सिस्टम में बदलाव के बाद कर्मचारियों के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि मैनेजमेंट सैलरी कटौती जैसे कदम उठा रहा है और एचआर विभाग के नाम पर अकाउंट्स डिपार्टमेंट का स्टाफ काम संभाल रहा है।

नवीनतम मामला सीनियर पत्रकार अनंत विश्वकर्मा का है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें चैनल ने एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर बुलाया था। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन मात्र एक हफ्ते बाद ही एचआर की ओर से फोन पर उन्हें बताया गया कि “सर, आपको होल्ड किया गया है।” यह फैसला बिना किसी स्पष्ट कारण के लिया गया।

गौरतलब है कि अनंत विश्वकर्मा इंडिया टीवी दिल्ली सहित देश के कई बड़े न्यूज चैनलों में 16 साल का अनुभव रखते हैं। वे दिल्ली और भोपाल में कई चैनलों की लॉन्चिंग में अहम भूमिका निभा चुके हैं। टीम निर्माण से लेकर एंकरिंग और रिपोर्टिंग तक, उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है।

अनंत विश्वकर्मा ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इसके खिलाफ लीगल एक्शन लेने पर विचार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने चैनल की कार्यप्रणाली का “कच्चा चिट्ठा” उजागर करने की बात भी कही।

मीडिया जगत में यह चर्चा है कि BSTV लगातार गर्त की ओर जा रहा है और यदि हालात नहीं सुधरे तो चैनल का भविष्य संकट में पड़ सकता है।

सलाह दी जा रही है कि BSTV से जुड़ने से पहले पत्रकार और कर्मचारी वहां की वास्तविक स्थिति की अच्छी तरह पड़ताल जरूर कर लें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन