Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

महाकवि अश्वघोष का लिखा ‘बुद्धचरित’ पहली बार हिंदी में सम्पूर्ण रूप में प्रस्तुत है!

चंद्र भूषण-

‘बुद्धचरित और महाकवि अश्वघोष’…

तीन चार महीने से चल रहा इंतजार खत्म हुआ। नई किताब की प्री-बुकिंग खुल गई है मित्रों। इसके कुछ हिस्सों से शायद आप वाकिफ हों। महाकवि अश्वघोष का लिखा ‘बुद्धचरित’ पहली बार हिंदी में सम्पूर्ण रूप में प्रस्तुत है।

कालिदास से दस पीढ़ी वरिष्ठ इस महाकवि का लगभग 2000 साल पुराना यह ग्रंथ भारत से पूरी तरह लुप्त हो चुका था। इसका आधे से कुछ कम ही हिस्सा 1830 के आसपास नेपाल में मिला, जिसका वहीं संपादन हुआ। उतना ही बुद्धचरित पिछले सौ वर्षों से भारत की किसी भी भाषा में उपलब्ध है।

मौजूदा प्रस्तुति में उतने हिस्से को मैंने संस्कृत से और बाकी को 1883 में ग्रंथ के चीनी स्वरूप के अंग्रेजी में गए कम चर्चित रूप से हिंदी में लाने का प्रयास किया है। यूं कहें कि यह नदी दो सोतों से दोबारा हासिल की गई है।

‘बुद्धचरित’ की दिलचस्प इतिहास यात्रा के बारे में आप यहां पढ़ेंगे, साथ ही अट्ठाइसो सर्गों के साथ कुछ टिप्पणियां, जिनसे स्वयं सिद्धार्थ गौतम, शाक्यमुनि बुद्ध के जीवन और उनके विचारों को जीवंत समकालीनता में देखना सहज होगा।

प्रकाशन द्वारा दिए जा रहे ऑफर का लिंक यहां है- बुद्धचरित और अश्वघोष

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन