Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कैपिटल टीवी में एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर नियुक्त हुए राजीव सिंह!

डिजिटल और ब्रॉडकास्ट मीडिया के अनुभवी पत्रकार राजीव सिंह ने अब ‘कैपिटल टीवी’ की टीम में एग्जिक्यूटिव एडिटर (कंटेंट एंड स्ट्रैटेजी) के रूप में नई पारी की शुरुआत की है। इस भूमिका में वे चैनल के सभी डिजिटल प्रोडक्ट्स की जिम्मेदारी संभालेंगे और सीधे एडिटर-इन-चीफ डॉ. मनीष कुमार को रिपोर्ट करेंगे।

राजीव सिंह मीडिया के चारों प्रमुख प्लेटफॉर्म — रेडियो, टीवी, अखबार और डिजिटल — में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुके हैं। ‘प्रसार भारती’ के अंतर्गत उन्होंने ‘डीडी न्यूज़’, ‘आकाशवाणी’ और ‘पीबी शब्‍द (PBNS)’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। आकाशवाणी में वे रेडियो बुलेटिन के एडिटर रहे, वहीं PBNS में उन्होंने कई डिजिटल और वीडियो प्रोजेक्ट्स को लीड किया, जिनमें से कुछ कंटेंट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अभिनेता अमिताभ बच्चन तक ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया।

राजीव ‘हिन्दुस्थान समाचार’ में डिजिटल एडिटर, और ‘क्लिक इंडिया’ में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर की भूमिका भी निभा चुके हैं। कंटेंट हेड के रूप में वे डाबर, इमामी, भारतीय विद्या भवन, अश्वत्थ ट्री, पंडितजी डॉट कॉम और ब्रिक्स जैसी संस्थाओं के साथ भी काम कर चुके हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में भी राजीव सिंह सशक्त पृष्ठभूमि रखते हैं। वे पत्रकारिता और हिंदी साहित्य में डबल मास्टर्स डिग्री होल्डर हैं, साथ ही उनके पास जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा भी है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव सिंह ने कहा, “डॉ. मनीष कुमार के साथ पहले भी दो बार काम कर चुका हूं। उनके मार्गदर्शन में पत्रकारिता के कई पहलुओं को गहराई से समझा है। अब एक बार फिर उनके साथ जुड़कर डिजिटल मीडिया की नई ऊंचाइयों को छूने का लक्ष्य है।”

इस मौके पर कैपिटल टीवी के एडिटर-इन-चीफ डॉ. मनीष कुमार ने कहा, “राजीव की नियुक्ति से हमारी डिजिटल टीम को नई ऊर्जा मिलेगी। हमारी विस्तार योजना को गति देने में वे अहम भूमिका निभाएंगे।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन