Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

चौबीस लाख की गाड़ी में भी सुरक्षा तकनीक भगवान भरोसे ही है!

सत्येंद्र कुमार-

गोरखपुर : गाड़ियों में लाखों रुपये खर्च करने वालों का खुदा ही मालिक है । इनकी लाखों की गाड़ी कब इनके लिए कब्रगाह बन जाये कुछ कह नही सकते । तमाम सुरक्षा फीचर के दावे करने वाली गाड़ी कंपनियों का हाल यह है कि जान पर बन आने के बाद भी ये लोग इन घटनाओं को सीरियसली नहीं लेते।

बड़े अरमान से साल भर पहले हमारे मित्र ने भी 24 लाख रुपये में चारपहिया वाहन टाटा हैरियर खरीदा था । लेकिन इनकी यही 24 लाख की उड़नखटोला इनकी कब्रगाह बन गयी होती । कल दोपहर के समय गाड़ी चलाते वक्त इनकी गाड़ी के अंदर अचानक धुआँ उठने लगा । धुएँ की रफ्तार बढ़ने पर जैसे ही इन्होंने ब्रेक लगाया कि गाड़ी बीच सड़क पर जेल में तब्दील हो गयी । गाड़ी के सारे सिस्टम लॉक हो गए । अब गाड़ी न आगे जा पा रही थी न पीछे । ट्राफिक जाम हुआ तो अंदर इन्हें फंसा देख जनता जनार्दन ने जैसे तैसे इन्हें बाहर निकाला।

ये महाशय तो बच गए लेकिन कंपनी इतना सब कुछ होने पर भी बेहयाई पर उतर आई । कंपनी का कहना है ऐसा हो जाता है अब गाड़ी पूरी चेक अप के बाद लगभग डेढ़ दो महीने में मिलेगी । तब तक गाड़ी में 24 लाख खर्च करने वाले हमारे मित्र फिर से पैदल हो गए हैं।

देखें वीडियो-

Car Harrier security feature

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Dilip Singh Sanger

    July 1, 2023 at 10:19 pm

    बहुत अचछी खबर और खास कर उसको लिखने का तरीका -दिलीप सिंह सेंगर संपादक कर्म प्रताप न्यूज नेटवर्क इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन