Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

कारवां की रिपोर्ट पर विवाद, CIAN एग्रो ने 50 करोड़ के हर्जाने का आरोप लगाया

नई दिल्ली: पत्रिका कारवां की एक हालिया रिपोर्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रिपोर्ट में CIAN Agro Industries और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जुड़े कारोबारी नेटवर्क को कथित तौर पर बीफ कारोबार से जोड़ने का दावा किया गया था। इस रिपोर्ट के बाद कंपनी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्रवाई की तैयारी की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CIAN एग्रो ने कारवां को लगभग 50 करोड़ रुपये के मानहानि हर्जाने का कानूनी नोटिस भेजा है। कंपनी का कहना है कि रिपोर्ट में लगाए गए सभी आरोप झूठे, भ्रामक और निराधार हैं तथा इससे कंपनी की प्रतिष्ठा और कारोबारी हितों को नुकसान पहुंचा है।

कंपनी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि CIAN एग्रो का बीफ या किसी भी गोमांस से जुड़े कारोबार से कोई संबंध नहीं है। कंपनी के पास इस तरह के किसी व्यापार, प्रोसेसिंग या निर्यात का न तो लाइसेंस है और न ही कोई व्यावसायिक गतिविधि। कंपनी का मुख्य कारोबार सब्जियां, मसाले, खाद्य तेल और अन्य कृषि उत्पादों से जुड़ा है।

CIAN एग्रो ने यह भी कहा कि रिपोर्ट में कुछ डिस्ट्रिब्यूटर या अन्य कंपनियों के साथ सामान्य व्यावसायिक संबंधों को गलत तरीके से पेश कर बीफ कारोबार से जोड़ने की कोशिश की गई। कंपनी का दावा है कि इन संस्थाओं की स्वतंत्र गतिविधियों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

बताया जा रहा है कि कंपनी ने पत्रिका से रिपोर्ट वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। मामले में आगे दीवानी और आपराधिक कार्रवाई की संभावना भी जताई गई है।


पिछले दिनों कारवां ने CIAN एग्रो और नितिन गडकरी को बीफ ट्रेड से जोड़ते हुए एक रिपोर्ट छापी थी। अब खबर आ रही कि CIAN एग्रो कानूनी कदम उठाते हुए 50 करोड़ रुपए के हर्जाने का आरोप लगाया। कहा- जितने भी आरोप लगे हैं सब निराधार है। कंपनी का काम सब्जियां, मसाले का कारोबार है। बीफ से जुड़ा न तो कोई लाइसेंस है न ही कोई कारोबार। -राजेश साहू, पत्रकार

पूरा मामला क्या है यहां पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन