Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ चंदन शर्मा का निधन, शोक में डूबे पत्रकार

बेगुसराय | बीते काफी समय से बीमार चल रहे वरिष्ठ पत्रकार चंदन शर्मा का निधन हो जाने की सूचना है. मौजूदा समय वह राष्ट्र संवाद अख़बार के बिहार चीफ के रूप में कार्य कर रहे थे.

सीटी न्यूज नामक संस्थान से पत्रकारिता करियर शुरू करने वाले चंदन राष्ट्रीय सहारा, प्रभात ख़बर, जनमत की पुकार इत्यादि अखबारों में कार्यरत रह चुके थे. इसके अलावा वे लोजपा के जिला प्रवक्ता भी थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनके समुचित इलाज के लिए सकारात्मक पहल भी की थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्रिया हैं.

पत्रकार के निधन की सूचना फैलते ही बेगुसराय के मीडिया जगत में शोक की लहर फैल गई. विधायक राजवंशी महतो, पूर्व उप प्रमुख संजीव कुमार गुप्ता, आप के जिला संयोजक शिवदयाल, आप नेता राजेंद्र रजक समेत तमाम संख्या में पत्रकार व समाजसेवियों ने चंदन शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन