Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

चंद्रचूड़-राजेश्वर कनेक्शन!

खबर पॉजिटिव है… ये कनेक्शन प्रेम, समाज सेवा और सहृदयता का है… दोनों लोग दिव्यांगजन के प्रति अथाह प्रेम रखते हैं और इनका प्रेम ज़मीन पर साक्षात दिखता भी है… तो दिव्यांग जन सेवा की भावना से भरे आयोजन में दोनों जन भेंटाए, एक ने दूसरे को सम्मानित किया…

दिव्यांगजन सशक्तिकरण की मिसाल बने डॉ. राजेश्वर सिंह को सीजेआई चंद्रचूड ने प्रदान किया ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड-2023

इस मौक़े पर डॉ. राजेश्वर सिंह बोले- दिव्यांगजनों को सहायता के साथ भावनात्मक सहारा दे पाने का सौभाग्य मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि!

नई दिल्ली : दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने वाले उत्तर प्रदेश के सरोजनीनगर क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को भारत के मुख्य न्यायधीश डॉ. जस्टिस धनञ्जय यशवंत चंद्रचूड़ द्वारा ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड-2023 की फिलांथ्रोपिस्ट (परोपकारी) श्रेणी में सम्मान प्रदान किया गया।

अवसर था शनिवार को शारीरिक एवं मानसिक दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले स्वयंसेवी संगठन तमना द्वारा आयोजित ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड-2023 वितरण का, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान 12 विभूतियों को ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरोजनी नगर विधायक द्वारा क्षेत्र में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में किये गए कार्यों की एक छोटी सी विडियो क्लिप भी दिखाई गयी।

मुख्य अतिथि डी. वाई. चंद्रचूड़ तथा कार्यक्रम की आयोजिका तमना फॉउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. शायमा चोना, (जिन्हें दिव्यांगजन सशक्तिकरण के कार्यों के लिए पदम श्री तथा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है), के साथ सभी अतिथियों ने 1.5 साल के अल्प काल में डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में किये गए अभूतपूर्व कार्यों की सराहना की।

सरोजनीनगर विधायक द्वारा CSR, CRC और विधायक निधि के माध्यम से क्षेत्र के 1500 से अधिक दिव्यांगजनों को 350 से अधिक ट्राईसिकल, 102 व्हील चेयर, 360 से अधिक दिव्यांगों को क्रचेज, वाकिंग स्टिक्स, ट्राईपॉड्स व हियरिंग एड्स उपलब्ध कराई गई।

सरोजनीनगर विधायक ने गाँव-गाँव टीमें भेजकर दिव्यांगजनों के आंकड़े जुटाए, उनके लिए परीक्षण शिविर का आयोजन किया जहां स्वास्थ्य, रेल, परिवहन निगम, समाज कल्याण व नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे, दिव्यांगजनों को घर से लाने ले जाने की व्यवस्था की गयी और 800 से अधिक UDID कार्ड, पेंशन तथा रेल- बस कंसेशन पास बनवा कर उनके घर पहुंचाए गए।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस सम्मान को सरोजनीनगर की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना, उनकी खुशियों का कारक बनना, उन्हें भावनात्मक सहारा देना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

समारोह के दौरान सम्मानित होने वाले अन्य लोगों में दिवंगत प्रख्यात वकील राजीव लूथरा, भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त श्री एलेक्स एलिस, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हरिशंकर, भारतीय फैशन डिजाइन काउंसिल के अध्यक्ष श्री सुनील सेठी शामिल हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन